Ad Code

Kalki 2898 ad Movie Story in hindi | Prabhas | Amitabh Bachchan | Kalki movie ki kahani

 Kalki 2898 ad Movie Story in hindi | Prabhas | Amitabh Bachchan | Kalki movie ki kahani


फिल्म की शुरुआत महाभारत के बैकड्रॉप से होती है। युद्ध के मैदान में श्रीकृष्ण, अश्वत्थामा (अमिताभ बच्चन) को कभी न मरने का श्राप देते हैं। हालांकि, इस श्राप के साथ वो अश्वत्थामा को प्रायश्चित करने का एक मौका भी देते हैं।


श्रीकृष्ण, अश्वत्थामा से कहते हैं कि हजारों साल बाद जब दुनिया के हर कोने में सिर्फ बुराई होगी, जब लोगों पर अत्याचार बढ़ने लगेगा, तब भगवान के एक अवतार कल्कि का जन्म होगा। हालांकि, उनका जन्म आसान नहीं होगा। वो धरती पर न आएं इसके लिए आसुरी शक्तियां पूरा जोर लगाएंगी। इस स्थिति में अश्वत्थामा को भगवान की सुरक्षा कर अपने पाप धोने का अवसर मिलेगा।


अब यहां से कहानी 6 हजार साल बाद आगे बढ़कर दुनिया के आखिरी शहर काशी की तरफ पहुंचती है। इसी शहर के अंदर 'कॉम्प्लेक्स' नाम का एक अलग एम्पायर है। इसका शासक सुप्रीम यास्किन (कमल हासन) अपने आप को सर्वशक्तिमान बनाने के लिए एक अलग तरह का एक्सपेरिमेंट करता है।

Kalki 2898 ad Movie Story in hindi | Prabhas | Amitabh Bachchan | Kalki movie ki kahani

वो इसके लिए लड़कियों की कोख से निकलने वाले सीरम को अपने अंदर इंजेक्ट करता है। इसके जरिए वो अपने लैब में कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है। काफी एक्सपेरिमेंट के बाद उसकी लैब से एक लड़की सुमति (दीपिका पादुकोण) प्रेग्नेंट हो जाती है।

sabse accha trading app kaun sa hai , सबसे अच्छा ट्रेडिंग ऐप कौन सा है ?


सुमति के प्रेग्नेंट होते ही दूर बैठे अश्वत्थामा को एहसास हो जाता है कि भगवान अब उसी बच्चे के रूप में दुनिया में कदम रखने वाले हैं। सुमति वहां से भाग जाती है, रास्ते में उसकी सुरक्षा के लिए अश्वत्थामा मिलते हैं।


दूसरी तरफ भैरवा (प्रभास) एक मस्तमौला पैसे का लालची इंसान कैसे भी करके यास्किन के कॉम्प्लेक्स में घुसने की सोचता है। इसके लिए वो कॉम्प्लेक्स के बुरे लोगों को इम्प्रेस करने में लगा रहता है। वो कॉम्प्लेक्स के लोगों को यकीन दिलाता है कि वो सुमति को खोज लाएगा।

Kalki 2898 ad Movie Story in hindi | Prabhas | Amitabh Bachchan | Kalki movie ki kahani

सुमति के लिए फिर भैरवा और अश्वत्थामा में भीषण लड़ाई होती है। हालांकि बीच में कुछ ऐसा होता है कि भैरवा और अश्वत्थामा साथ मिलकर सुमति की सुरक्षा के लिए लड़ने लगते हैं। क्या भैरवा और अश्वत्थामा के बीच कोई संबंध है। यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी


ये भी पढ़े:-

Redington Earning App

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu