Hathras incident: कौन है भोले बाबा इसने खुद की आर्मी बना रखी है। 30 एकड़ में आश्रम और कारों का काफिला।
UP के हाथरस में मंगलवार को सत्संग के बाद भगदड़ मच गई। इसमें महिलाएं और बच्चे फंस गए। भीड़ ने उन्हें कुचल दिया और शवों के ढेर लग गए। अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और औरते है कई सालों में ये सबसे बड़ी घटना है।
भगदड़ हुई क्यों हुई जब लोग भोले बाबा के चरणों की धूल लेने को टूट पड़े। वॉलंटियर्स ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। लोग फिसले और जमीन पर गिरे गिरने के बाद फिर एक-दूसरे को रौंदते हुए निकल गए। हादसे के बाद भोले बाबा फरार हो गया। हादसे के 17 घंटे बाद भी पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिली है।
भोले बाबा का आश्रम 30 एकड़ में फैला हुआ है। उसने खुद की आर्मी बना रखी है। यौन शोषण समेत 5 मुकदमे इस पर दर्ज हैं। UP पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल रहते हुए यौन शोषण का आरोप लगा तो उसे हटा दिया गया था। जेल भी गया। बाहर आया तो नाम और पहचान बदल ली। अनुयायी भोले बाबा उर्फ साकार विश्व हरि को भगवान कहते हैं।
जबकि उसकी पत्नी को मां जी। हर समागम कार्यक्रम में बाबा और उसकी पत्नी शामिल होते हैं, जब बाबा नहीं होते तो पत्नी प्रवचन देती। और तीन महीने से पत्नी का तबीयत खराब है, इसलिए बाबा अकेले ही प्रवचन देने जाते है।
बाबा कहां हो सकते हैं इसके बारे में दो बातें सामने आई है।
हादसा हाथरस से 47 किमी दूर फुलरई गांव में मंगलवार दोपहर 1 बजे हुआ। उस वक्त भोले बाबा गांव में मौजूद था। लेकिन, भगदड़ मचते ही वह फरार हो गया। अब वह कहां है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस पर दो बाते पहली कि बाबा पुलिस की गिरफ्त में है। उसे मैनपुरी के कस्बा बिछवा स्थित राम कुटीर आश्रम में रखा गया है। आश्रम के अंदर-बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है।
मामला ठंडा होते ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी दिखा सकती है। दूसरी बात में यह बताया जा रहा है कि बाबा ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। वह फरार हो गया है। उसकी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल रही है। इनमें से क्या होगा यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
0 टिप्पणियाँ