Ad Code

Success: सिर्फ ₹25 हजार से शुरू किया था काम, आज ₹13000 का महासाम्राज्‍य, कौन है यह कारोबारी?

 Success: सिर्फ ₹25 हजार से शुरू किया था काम, आज ₹13000 का महासाम्राज्‍य, कौन है यह कारोबारी?



शशि किरण शेट्टी कर्नाटक के रहने वाले जाने-माने बिजनेसमैन हैं। उन्‍होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से विशाल कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया है। 29 साल की उम्र में सिर्फ 25,000 रुपये से शुरू हुआ उनका व्यवसाय आज ऑलकार्गो ग्रुप ( Allcargo Group) के रूप में जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा LCL कंसोलिडेटर है। इस कंपनी का रेवेन्‍यू लगभग 13,000 करोड़ रुपये है।

नौकरी के लिए चले आए मुंबई

कर्नाटक में जन्मे शशि किरण शेट्टी ने सिर्फ 29 साल की उम्र में 25,000 रुपये से अपना बिजनेस शुरू किया था। आज उनकी कंपनी ऑलकार्गो ग्रुप दुनिया की सबसे बड़ी LCL कंसोलिडेटर है, जिसका रेवेन्‍यू लगभग 13,000 करोड़ रुपये है। 

शेट्टी का जन्म 7 जून 1957 को हुआ था। उन्होंने श्री वेंकटरामन स्वामी कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की। नौकरी की तलाश में 1978 में वह मुंबई आ गए थे।

मुंबई आकर शशि किरण शेट्टी ने इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट एंड ट्रेडिंग सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी शुरू की। फिर फोर्ब्स गोकाक में काम किया। सिर्फ 29 साल की उम्र में उन्होंने ट्रांस इंडिया फ्रेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपना बिजनेस शुरू किया। 1994 में उन्होंने ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की शुरुआत की।

आज ऑलकार्गो ग्रुप में 4,500 से ज्यादा कर्मचारी हैं। 180 देशों में इसके कार्यालय हैं। कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी LCL कंसोलिडेटर है। LCL का मतलब है 'लेस दैन कंटेनर लोड' यानी जब सामान पूरे कंटेनर को भरने के लिए पर्याप्त नहीं होता है।

शशि की सफलता के मूल मंत्र- कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और इनोवेशन हैं। वह न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि एक परोपकारी व्यक्ति भी हैं। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शशि किरण शेट्टी उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो जीवन में बड़ा सपना देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu